महानगर के बन्नादेवी थाना क्षेत्र की संगम विहार कालोनी में सोमवार की रात को दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की एक पक्ष ने अपने मंदबुद्धि पड़ोसी सहित उसके मां-पिता को पीट दिया। पीड़ित पक्ष ने थाना पुलिस को मामले की तहरीर दी है।
पीड़ित नेम सिंह का आरोप है कि बड़ा बेटा मनोज मंदबुद्धि है। उसने सोमवार रात को पड़ोसी का दरवाजा खटखटा दिया। इसी बात से आवेश में आकर पड़ोसी ने बेटे को पीट दिया। इतना ही नहीं बीच बचाव करने के दौरान पत्नी और मुझे भी पीट दिया। इसके बाद रात को करीब आधा दर्जन लोग घर में घुस आए और उन्होंने फिर से मारपीट कर दी। हमले में मंदबुद्धि के पिता नेम सिंह की नाक की हड्डी टूट गई है। उनकी पत्नी और बेटा गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख दबंग मौके से भाग गए। पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित पक्ष ने हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।