प्रमुख सचिव लोक निर्माण नितिन रमेश गोकर्ण दीन दयाल संयुक्त चिकित्सालय अधिकारियों के साथ बैठक कर
- फोटो : CITY OFFICE
लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव एवं नोडल अधिकारी नितिन रमेश गोकर्ण ने पंडित दीनदयाल दयाल संयुक्त चिकित्सालय -कोविड-16 अस्पताल/एल-2- का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों को कोरोना की दूसरी लहर को लेकर आगाह किया।
सीएमएस डॉ. एबी सिंह एवं डॉ. बालकिशन ने प्रमुख सचिव को बताया कि चिकित्सालय में 315 बेड की सुविधा उपलब्ध है, जिसके सापेक्ष 208 बेड खाली एवं 107 संक्रमित मरीज भर्ती हैं। चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार औषधियों समेत अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रात:काल सभी मरीजों को फिजियोथैरेपिस्ट की देख-रेख में व्यायाम कराया जाता है। कोविड संक्रमितों को स्वस्थ होने पर ससम्मान घर भेजा जाता है।
प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले पदार्थों का सेवन करने, गुनगुने पानी का इस्तेमाल एवं नियमित रूप से ब्रीथिंग एक्सरसाइज करने के लिए बताया जाता है। इस अवसर पर सीडीओ अनुनय झा, सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी, सीएमएस डॉ. एबी सिंह, एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह, डॉ. बालकिशन आदि मौजूद थे।