फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: संभलकर निकलें, बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
महाशिवरात्रि को लेकर शहर से लेकर देहात तक के मार्गों पर आज और कल यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। सुबह आठ बजे से भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह सभी वाहन बाईपास होकर ही अपने गंतव्य को जा सकेंगे। कांवड़ियों के मार्ग (रामघाट रोड/ आगरा / मथुरा रोड) पर समस्त प्रकार के भारी वाहन एवं अन्य वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रोडवेज एवं प्राइवेट बसों का आवागमन धीमी गति से किया जाएगा।
विज्ञापन


यह रहेगी बदली व्यवस्था

- दिल्ली से शहर/ खेरेश्वर चौराहा की तरफ से एटा, कानपुर, आगरा, मथुरा जाने वाले वाहन खेरेश्वर चौराहा की तरफ प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन दौरऊ मोड़ गभाना से डायवर्ट होकर खैर, इगलास, सासनी, सिकंदराराऊ होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।



- खैर, टप्पल की तरफ से शहर, खेरेश्वर चौराहा की तरफ आने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। हल्के वाहनों को ग्राम हरिदासपुर तिराहे लोधा से जीटी रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। सभी प्रकार के भारी वाहनों को खैर से ही गोंडा-इगलास की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


- मथुरा / इगलास की ओर से शहर / खेरेश्वर चौराहा / नादा पुल की तरफ आने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इन वाहनों को पुराने बाईपास मथुरा पेट्रोल पंप / मथुरा के पुल के नीचे से डायवर्ट किया जाएगा। जिन वाहनों को खुर्जा, बुलंदशहर, दिल्ली की तरफ जाना होगा, ऐसे वाहनों को इगलास से ही गोंडा- खैर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।



- आगरा की तरफ से शहर/ सासनीगेट जाने वाले भारी वाहन शहर/ सासनीगेट चौराहा / नादा पुल की तरफ प्रतिबंधित रहेंगे। इन वाहनों को वन चेतना केंद्र / दाऊद खां फाटक तिराहे से इगलास रोड की तरफ गंदा नाला पेट्रोल पंप चौराहे से इगलास, गोंडा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

- कानपुर-एटा की तरफ से अलीगढ़ शहर / खेरेश्वर चौराहा की तरफ आने वाले भारी वाहनों को सिकंदराराऊ, हाथरस से एवं गोपी अकराबाद से सासनी / इगलास/गोंडा/खैर होते हुए गभाना की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।



- रामघाट रोड पर अतरौली से अलीगढ़ शहर की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन शहर/क्वार्सी चौराहा की तरफ प्रतिबंधित रहेंगे। इन वाहनों को अतरौली से कासगंज की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

- बुलंदशहर डिबाई से अलीगढ़ शहर/सारसौल चौराहा/क्वार्सी चौराहे की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, इन वाहनों को सुमेरा झाल, जवां से बरौली गभाना की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।



- सारसौल चौराहे से नादा पुल/खेरेश्वर की तरफ समस्त प्रकार के भारी एवं चार पहिया वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे। यह ट्रैफिक भांकरी से नया बाईपास से अपने गंतव्य तक जा सकेगा। जिन्हें खैर रोड या यमुना एक्सप्रेस-वे तक जाना है वह जीटी रोड भुखरावली रघुनाथ फार्म के बगल से जिरौली रोड होकर लोधा पहुंचकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
विज्ञापन


शहर में प्राइवेट बसों का रहेगा संचालन

- अतरौली को आने जाने वाली प्राइवेट बसों का संचालन तालानगरी स्थित संत फिदेलिस स्कूल के सामने स्थित मैदान से होगा।



- कासिमपुर, संभल, पहासू की तरफ जाने वाली प्राइवेट बसों का संचालन शहर से बाहर स्थित एफएम टावर तिराहा पेट्रोल पंप के पास से किया जाएगा।

- खैर की तरफ जाने वाली प्राइवेट बसों का संचालन हरिदासपुर तिराहा लोधा से किया जाएगा।



- अकराबाद की तरफ जाने वाली प्राइवेट बसों का संचालन धनीपुर मंडी से किया जाएगा।

- इगलास एवं सासनी की तरफ जाने वाली प्राइवेट बसों का संचालन सासनी गेट चौराहे से किया जाएगा।



नो ट्रैफिक जोन



- सारसौल से नादा पुल से खेरेश्वर मंदिर तक।

- एटा चुंगी से दुबे पड़ाव तक।



- क्वार्सी चैराहा से दुबे पड़ाव की तरफ

- दुबे पड़ाव से मदार गेट, हाथरस अड्डा, सासनी गेट की तरफ।



- दुबे पड़ाव से कंपनी बाग, रसलगंज, मसूदाबाद, तहसील तिराहा, सारसौल चौराहे की तरफ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें