फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नफरत और असहिष्णुता के दौर में सूफी संतों का संदेश प्रासंगिक : डॉ. रेहान

विज्ञापन
नई दिल्ली में आयोजित संवाद के दौरान रखे।बस्ती हजरत निजामुद्दीन नई दिल्ली में ऑल इंडिया सूफी स
विज्ञापन

विज्ञापन

 अलीगढ़। समाज में बढ़ते मतभेद, असहिष्णुता और आपसी दूरियों के बीच सूफी संतों की प्रेम, भाईचारे और इंसानियत की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। सूफी परंपरा का संदेश केवल धार्मिक इबादत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह इंसानों के साथ बेहतर व्यवहार, जरूरतमंदों की मदद और समाज में आपसी सद्भाव कायम करने की सीख देता है। यह विचार अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के धर्म संकाय अध्ययन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रेहान अख्तर ने नई दिल्ली में आयोजित संवाद के दौरान रखे।
विज्ञापन


बस्ती हजरत निजामुद्दीन में ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल के तत्वावधान में 'डायलॉग्स ऑन सूफिज्म' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सूफी शिक्षाओं के मूल संदेश और वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों में उनकी प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा हुई। डॉ. रेहान अख्तर ने कहा कि हजरत ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती, हजरत ख्वाजा निजामुद्दीन औलिया और अन्य सूफी संतों की शिक्षाएं प्रेम, शांति, सहिष्णुता और मानव सेवा की प्रेरणा देती हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें