फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बरेली-इंदाैर ट्रेन एक माह बाद बहाल

Thu, 06 Aug 2026 02:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
ट्रैक से गुजरती ट्रेन। संवाद 
विज्ञापन
बरेली-इंदाैर ट्रेन का संचालन बुधवार से बहाल हो गया है। मरम्मत कार्य के चलते यह ट्रेन पिछले एक माह से निरस्त चल रही थी। ट्रेन के फिर से शुरू होने से बरेली और इंदाैर की यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन


बरेली जंक्शन पर पांच जुलाई से तीन अगस्त तक यार्ड की पुरानी वॉशिंग लाइन का आधुनिकीकरण किया गया। इंजीनियरिंग और विद्युत समेत अन्य विभागों ने यह कार्य किया। इसका उद्देश्य ट्रेनों की गति और संचालन क्षमता बढ़ाना था। इस कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ।



उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि अब यह ट्रेन बरेली और इंदाैर के बीच अपनी सामान्य समय सारिणी के अनुसार संचालित होगी। इस ट्रेन के बहाल होने से भी संबंधित मार्ग के यात्रियों को राहत मिली है। अब दोनों दिशाओं में इसका संचालन सामान्य हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें