फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निधि खर्च करने में बरौली विधायक आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में विकास कार्यों को लेकर लंबे-चौड़े वादे करने वाले जनप्रतिनिधि अपनी विधायक विकास निधि का डेढ़ करोड़ रुपया भी खर्च नहीं कर पा रहे हैं। जिले में जर्जर सड़कें, जलभराव, पीने के पानी समेत अन्य समस्याओं को लेकर नागरिक परेशान हैं और अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों के यहां गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन

विधायक निधि के खर्च की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अतरौली क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश के शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह और कोल विधायक अनिल पाराशर अपनी विकास निधि को खर्च करना तो दूर अभी तक विकास कार्यों का प्रस्ताव भी उपलब्ध नहीं करा पाए हैं। जिले के सात विधायकों और दो एमएलसी में से मात्र बरौली विधायक ठा. जयवीर सिंह ही पहली किस्त के रूप में मिली विकास निधि के डेढ़ करोड़ रुपये शत-प्रतिशत खर्च कर चुके हैं। बाकी विधायकों के खाते में अभी भी निधि की धनराशि बची हुई है।
विज्ञापन

वर्ष 2022-23 में मिली विधायक विकास निधि का हिसाब
विधायक कुल निधि, खर्च रुपये अवशेष धनराशि
शहर : मुक्ता राजा -1.50 करोड़ 70 लाख 80 लाख
कोल : अनिल पाराशर -1.50 करोड़ 00 1.50 करोड़
बरौली : जयवीर सिंह -1.50 करोड़ 1.50 करोड़ शून्य
खैर : अनूप प्रधान -1.50 करोड़ 78 लाख 72 लाख
अतरौली: संदीप सिंह 1.50 करोड़ शून्य, 150 करोड़
छर्रा : ठा. रवेंद्रपाल सिंह : 1.50 करोड़ 89 लाख 61 लाख
इगलास : राजकुमार सहयोगी-1.50 करोड़ 80 लाख 70 लाख
एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह : 1.50 करोड़ 92 लाख 58 लाख
एमएलसी चौ. ऋषिपाल सिंह : 1.50 करोड़ 80 लाख 70 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें