फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: बरातियों पर घरातियों का हमला, दूल्हे के चचेरे भाई की हत्या, तीन घायल, दस पर मुकदमा, एक गिरफ्तार

Sat, 15 Nov 2025 11:12 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आगरा से अलीगढ़ के अतरौली आई बरात और घरात के लोग आपस में भिड़ गए। बात इतनी बढ़ी कि मारपीट में एक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
शादी में फार्म हाउस के प्रवेश द्वार पर भिड़े घराती-बराती - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के रामबाग क्षेत्र से गांव मढ़ौली के गेस्ट हाउस में आई बरात में शामिल कुछ लोगों पर 14 नवंबर की रात घरातियों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडे, रॉड से पीट-पीटकर दूल्हे के चचेरे भाई विनय (28) की हत्या कर दी। हमले में दूल्हे के सगे भाई सहित करीब 12 लोग घायल हुए, जिनमें कई के सिर फटे हैं। तीन की हालत गंभीर है।

विज्ञापन


इसके बाद वहां जमकर हंगामा हुआ। तत्काल शादी की रस्म पूरी कर दुल्हन को विदा किया गया। बताते हैं कि घराती पक्ष के युवक द्वारा बाइक से स्टंटबाजी करने के दौरान बाइक दूल्हे के चचेरे भाई विनय के पांव से टकराने के विवाद में यह घटना हुई है।
विज्ञापन


घटनाक्रम रात करीब 11 बजे का है। आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र के रामबाग की सीता नगर काॅलोनी निवासी ओमप्रकाश के बेटे राहुल की शादी अतरौली के गांव जगतपुर के रंजीत सिंह की बेटी निशा के साथ तय थी। 14 नवंबर को बारात गांव मढ़ौली के लक्ष्मी फार्म हाउस में पहुंची। देर रात बरात चढ़त व जयमाल के बाद बराती लौट रहे थे। गेस्ट हाउस के बाहर घराती पक्ष का एक युवक बाइक से स्टंट कर रहा था। बाइक का पहिया दूल्हे के चचेरे भाई विनय के पांव पर चढ़ गया। इस पर कुछ कहासुनी हुई, लेकिन लोगों ने विवाद शांत करा दिया।
विज्ञापन



आरोप है कि कुछ देर बाद विनय के एक साथी को घराती युवक गेस्ट हाउस से बाहर खींच लाए। उसके कपड़े उतारकर फोटो खींचने लगे। उसने भागकर विनय से शिकायत करते हुए बाहर बुलाया। बस वहीं से घराती पक्ष के लोग हमलावर हो गए। विनय पर हमले के साथ शोर-शराबा सुनकर बचाने आए लोगों पर भी लाठी-डंडे व रॉड से हमला किया। सिर पर गंभीर चोट लगने से विनय वहीं गिर गया। इसके बाद हमलावर भाग निकले। गया है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने विनय सहित अन्य घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से विनय के अलावा उसके दूसरे चचेरे भाई देवेंद्र, देवा और दूल्हे के सगे भाई योगेंद्र को पंडित दीनदयाल संयुक्त जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने विनय को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीनों घायलों को परिजन आगरा के अस्पताल में ले गए। वहां से योगेंद्र को दिल्ली रेफर किया गया है। अतरौली पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित किए हैं जिसमें पूरा घटनाक्रम कैद है। वहीं दुल्हन पक्ष के दस नामजदों पर मुकदमा दर्ज कर एक नामजद पुष्पेंद्र को गिरफ्तार किया गया है।

गेस्ट हाउस के बाहर हुए आपसी विवाद में घरातियों की ओर से बरातियों पर हमला किया गया। इसमें एक युवक की मौत हुई है। कुछ लोग घायल हुए हैं। मुकदमा दर्ज कर कुछ लोग हिरासत में लिए गए हैं, जबकि एक को पकड़ा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।-राजीव द्विवेदी, सीओ अतरौली, अलीगढ़।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें