फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: 24 करोड़ रुपये से बनेंगे बरातघर-पार्क और डिजिटल लाइब्रेरी, जल्द शुरू होगा काम

Tue, 17 Dec 2024 11:33 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गांधी पार्क में बच्चों के लिए झूला, म्यूजिक सिस्टम, ओपन जिम और महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा युवाओं के लिए डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित कराया जाएगा।
विज्ञापन
गांधी पार्क अलीगढ़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ नगर निगम 24 करोड़ रुपये से शहर में बरातघर, पार्क और डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण कराएगा। इसके अलावा गांधी पार्क का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसके लिए निगम के अफसरों ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। नए साल में शहरवासियों को तोहफा मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


नगर निगम ने मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए मथुरा रोड पर बरातघर का निर्माण कराने का प्रस्ताव तैयार किया है। इससे आम लोगों का कम कीमत में कार्यक्रम के लिए बढि़या स्थान मिल जाएगा। इसके लिए भूमि का भी चयन कर लिया गया है। कंपनी बाग चौराहे स्थित गांधी पार्क में बच्चों के लिए झूला, म्यूजिक सिस्टम, ओपन जिम और महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा युवाओं के लिए डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित कराया जाएगा।

मथुरा रोड पर बरातघर का निर्माण कराया जाएगा। डिजिटल लाइब्रेरी और पार्क का सौंदर्यीकरण भी कराया जाएगा। इसकी रूप रेखा तैयार कर ली गई है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। - प्रशांत सिंघल, मेयर, नगर निगम
बरातघर, पार्क सुंदरीकरण और डिजिटल लाइब्रेरी का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। नए साल में कार्य शुरू कराया जाएगा। - सुरेश चंद्र, मुख्य अभियंता, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें