फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

विज्ञापन
बार एसोसिएश के शपथ ग्रहण समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह में जिला जज विवेक संगल मुख्य अतिथि रहे। समारोह के दौरान सोमवार को पूर्व अध्यक्ष व निर्वाचन अधिकारी जगदीश सारस्वत ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह व महासचिव संजय पाठक सहित वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह राणा, कोषाध्यक्ष विजयपाल सिंह, संयुक्त सचिव प्रकाशन ललित गौतम, संयुक्त सचिव प्रशासन बीनू गुप्ता, संयुक्त सचिव पुस्तकालय बृजेश कुमार को शपथ ग्रहण कराई। जिला जज विवेक संगल ने पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिए।
विज्ञापन

जिला जज ने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं को निस्तारित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे। साथ ही पूर्व महासचिव कुलदीप आदित्य गुप्ता ने बीते साल का लेखा-जोखा भी पेेश किया। बता दें कि दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन का 22 दिसंबर 2020 को चुनाव हुआ था। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंच का संचालन संजय पाठक ने किया। वहीं, बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पीके सिंह, शिवकिशोर गौड़ सहित प्रदीप सिंह, प्रमोद चौहान, शैलेंद्र, इस्लाम खां, योगेश सारस्वत प्रमोद कुमार सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष मनोज शर्मा, काजी परवेज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें