फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बापू की प्रतिमा को दूध से नहलाया

Sat, 17 Jun 2023 01:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को कस्बे के मोहल्ला मालीपुरा स्थित गांधी मूर्ति पार्क में शाम के समय सफाई करवाई गई। इसके बाद चेयरमैन संजय शर्मा ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को दूध से नहलाया। फिर माल्यार्पण किया। उन्होंने पार्क के जीर्णोद्धार के लिए पालिका कर्मियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन




चेयरमैन ने कहा कि महात्मा गांधी ने राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान शुरू करते हुए कहा था उन्होंने कभी भी स्वच्छता से समझौता नहीं किया। हमें उन्हें स्वच्छ भारत देना चाहिए। स्वच्छ भारत की अवधारणा प्रत्येक परिवार को स्वच्छता सुविधाएं प्रदान करना है। इसलिए भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने में सभी अपना योगदान दें।



वहीं चेयरमैन ने नालियों में फावड़ा चलाकर सफाई कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाया। सफाई प्रभारी को निर्देशित किया कि कस्बे की सभी नालियां तीन दिन के अंदर सफाई कराई जाए ताकि कस्बे में जलभराव न हो। इस दौरान अखिलेश कुमार सेंगर, भारत भूषण, दिवाकर अग्रवाल, कुलदीप सिंह, अजीत कुमार आजाद, देवेंद्र कुमार शर्मा, धीरज कुशवाहा, अंकित गौतम, उमेश कुमार शर्मा, संदीप शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें