यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने आगामी 24 और 25 मार्च को प्रस्तावित दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल स्थगित कर दी है।
संगठन के जिला संयोजक प्रदीप चाैहान ने बताया कि केंद्र सरकार से मांगों को लेकर हुए समझाैते के बाद हड़ताल टाल दी गई है। सभी बैंक यूनियनों के पदाधिकारियों ने सभी संवर्गों में पर्याप्त भर्ती, अस्थायी कर्मियों को नियमित करने, बैंकिंग में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू कराने के लिए दो दिवसीय हड़ताल की घोषणा की थी। 21 मार्च को पांच दिवसीय बैंकिंग के मुद्दे पर बैंक के प्रबंधनों से सकारात्मक चर्चा हुई। भर्ती और अन्य मुद्दों पर आगे चर्चा का प्रस्ताव रखा गया है। अप्रैल के तीसरे सप्ताह में फिर से बैठक होगी।