फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंककर्मी की पत्नी ने की आत्महत्या, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
क्वार्सी क्षेत्र की एडीए कॉलोनी में बैंककर्मी की पत्नी ने शनिवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। खबर पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है, जिसमें आत्महत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। इधर, मायके पक्ष ने पति आदि ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

आगरा के शाहगंज सेवा नगला बारह खंभा निवासी खूबीराम कमलेश की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्होंने अपनी बेटी सविता की शादी दो दिसंबर 2014 को आगरा के ही एत्माउद्दौला कालिंदी विहार निवासी नवीन संग की थी। शादी के बाद से ही ससुरालियों ने दहेज में 25 लाख रुपये की मांग करते हुए बेटी का उत्पीड़न शुरू कर दिया। कुछ दिन बाद नवीन का ट्रांसफर हरदुआगंज सेंट्रल बैंक आफ इंडिया शाखा में कैशियर के पद पर हो गया। तब से दोनों यहां एडीए कालोनी में रह रहे थे। दंपती के दो बच्चे हैं। शनिवार को नवीन ने उसे धमकाया और ड्यूटी चला गया। इसके बाद सविता ने फांसी लगा ली। इससे पहले उसने अपनी बहन को पूरा वाकया बताया था। क्वार्सी पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। पिता की तहरीर पर पति नवीन, सास अखिलेश देवी, ससुर घनश्याम सिंह व ननद रश्मि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें