फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: बैंक के ताले खुले लेकिन जनता का लॉकडाउन

Tue, 24 Mar 2020 12:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
लॉकडाउन के कारण एसबीआई मुख्य शाखा में पसरा सन्नाटा। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
सोमवार को शहर के बैंक तो खुले गए लेकिन ग्राहक नदारद रहे। एक दो की संख्या में ग्राहकों ने पहुंचकर अपना काम करवाया। जबकि बैंक अधिकारियों ने अपने विभागीय कार्यों को निपटाया।
विज्ञापन

रविवार रात से अलीगढ़ को लॉक डाउन किये जाने के बाद सोमवार को शहर में बैंक की प्राइवेट व सरकारी शाखाएं खुलीं। जिनमें ग्राहक काफी कम संख्या में पहुंचे।

ऐसे में अधिकारी अपने कामकाज को निपटाते हुए दिखे। बैंकों के अंदर सरकारी लेनदेन वाले, चेक क्लियरिंग वाले, धन निकासी व धन जमा करने वाले लोगों को ही सरकारी बैंकों में अंदर घुसने की अनुमति दी गई। जबकि प्राइवेट बैंकों में काफी कम संख्या में लोग बैंक पहुंचे।

इसके चलते विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने बैंक के कामकाज को निपटाया। प्राइवेट बैंकों में कई शाखाओं ने दो बजे तक ही ग्राहकों के लिए सेवाएं दीं। इसके बाद बैंकों के विभागीय काम किये गए।
विज्ञापन


आपात स्थिति में ही बैंक आएं ग्राहक
ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन (एआईबीओसी) के जिला सचिव व केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के क्षेत्रीय सचिव अतुल सिंह ने बैंक ग्राहकों से अपील की है कि आपात स्थिति में ही बैंक आएं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से उपजे संकट के समय विषम परिस्थितियों में बैंक कर्मी अपनी जाम जोखिम में डालकर सेवाएं दे रहे हैं।

ऐसे में जरूरत के लिए ही बैंक आएं। रुपयों के लेनदेन के लिए डिजिटल सेवाओं का उपयोग करें। साथ ही सभी ग्राहक खुद को कोरोना से बचाने के लिए घर में रहे। जरूरत पड़ने पर ही घर के बाहर कदम रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें