होडिल सिंह गांव में अकेले रहते थे। परिवार के लोगों के अनुसार वे एक बैंक में फील्ड अफसर थे। एटा के जैंथरा में नौकरी के दौरान करीब बीस वर्ष पूर्व वह निलंबित हो गए थे।
गांव मुरवार निवासी 20 वर्ष से निलंबित बैंककर्मी होडिल सिंह ने 20 जनवरी दोपहर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जहां से रेफर करने के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
20 वर्षों से निलंबित चल रहे थे। चार भाइयों में सबसे बड़े होडिल सिंह (50) पुत्र पूरन सिंह गांव में अकेले रहते थे। परिवार के लोगों के अनुसार वे एक बैंक में फील्ड अफसर थे। एटा के जैंथरा में नौकरी के दौरान करीब बीस वर्ष पूर्व वह निलंबित हो गए थे। उनकी पत्नी शिक्षक हैं। दंपती के पास एक पुत्री व दो पुत्र हैं। पुत्री दिल्ली पुलिस में सेवारत है और दोनों पुत्र अलीगढ़ में अपनी मां के पास रहते हैं। बताया जा रहा है कि होडिल सिंह व्यसनों के आदी थे।