फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: बाइक में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हादसे में घायल बैंक कर्मचारी की उपचार के दौरान हुई मौत

Sun, 19 Oct 2025 02:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पंजाब नेशनल बैंक में कर्मचारी कासगंज से छर्रा बाइक से आ रहे थे। रास्ते में गंगीरी क्षेत्र में गांव रतरोई के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगीरी क्षेत्र के गांव रतरोई के पास बाइक सवार एक बैंक कर्मचारी में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल संजय कुमार ने दूसरे दिन इलाज के दौरान जेएन मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


थाना प्रभारी सुमित गोस्वामी ने बताया है कि संजय कुमार (48) पुत्र गिरिराज प्रसाद मूल से मथुरा के रहने वाले थे। कई साल से छर्रा कस्बे में रह रहे थे। वह कासगंज के पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत थे। 17 अक्तूबर की शाम को वह कासगंज से छर्रा बाइक से आ रहे थे। रास्ते में गंगीरी क्षेत्र में गांव रतरोई के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। संजय ने अपने पीछे दो बेटी व पत्नी को रोते हुए छोड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें