फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बरात चढ़त के बाद करंट की चपेट में आए बैंडकर्मी, एक की मौत

Mon, 20 Jan 2025 12:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बरात चढ़त के बाद देर रात करीब 11:30 बजे बैंड कर्मी टाटा मैक्स गाड़ी में बैंड वाहन को लादकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बरात से कुछ दूरी पर ही 11 हजार केवी की लाइन से बैंड वाहन छू गया।
 
विज्ञापन
मृतक विक्रम सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

18 जनवरी की रात गावं हरिरामपुर में बरात चढ़त के बाद तीन बैंडकर्मी एचटी लाइन की चपेट में आ गए। इसमें एक बैंड कर्मी की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

विज्ञापन


थाना गोंडा के गांव रफायतपुर निवासी विक्रम सिंह के बेटे की बरात 18 जनवरी की शाम ग्राम हरिरामपुर में गई थी। बरात चढ़त के बाद देर रात करीब 11:30 बजे बैंड कर्मी टाटा मैक्स गाड़ी में बैंड वाहन को लादकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बरात से कुछ दूरी पर ही 11 हजार केवी की लाइन से बैंड वाहन छू गया।

इससे बैंड वाहन के साथ मैक्स गाड़ी पर मौजूद विक्रम सिंह पुत्र अजीत निवासी कलुआ बैलोठ चिपक गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं करंट की चपेट में आने से सौरभ और चेतन उर्फ चेता झुलस गए। दोनों को जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना पुलिस के अनुसार परिजन से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें