फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थर्ड पार्टी आयात-निर्यात पर रोक: अब अलीगढ़ से वाया दुबई भी पाकिस्तान नहीं जा सकेगा मीट, यह पड़ेगा असर

Mon, 05 May 2025 12:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सभी तरह के उत्पाद थर्ड पार्टी ट्रांसपोर्ट के जरिये दुबई के रास्ते पाकिस्तान में मंगाए जा रहे थे, लेकिन पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने इस थर्ड पार्टी आयात निर्यात पर भी रोक लगा दी है।
विज्ञापन
मांस - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत से पाकिस्तान को होने वाले थर्ड पार्टी आयात-निर्यात पर भी रोक लगने से अब पाकिस्तानी लोग दुबई के रास्ते पहुंचने वाला अलीगढ़ का बफैलो मीट नहीं खा सकेंगे। इस निर्णय के चलते यहां से जाने वाले ताले व हार्डवेयर उत्पाद भी नहीं जा सकेंगे।

विज्ञापन


भारत सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से सीधे आयात निर्यात पर रोक लगा रखी थी। अब तक सभी तरह के उत्पाद थर्ड पार्टी ट्रांसपोर्ट के जरिये दुबई के रास्ते पाकिस्तान में मंगाए जा रहे थे, लेकिन पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने इस थर्ड पार्टी आयात निर्यात पर भी रोक लगा दी है।

शहर के प्रमुख मीट निर्यातक हाजी जहीर कहते हैं कि उन्होंने कभी पाकिस्तान से व्यापार नहीं किया। न उनका माल पाकिस्तान जाता है। हालांकि, विदेशी ट्रांसपोर्ट से जुड़े जानकार बताते हैं कि अपने शहर से दुबई के रास्ते प्रति साल 900 करोड़ तक का बफैलो मीट और 400 करोड़ का ताला-हार्डवेयर आदि उत्पाद भी नहीं जा सकेंगे।

अलीगढ़ से सीधे पाकिस्तान को कोई आयात निर्यात नहीं होता। दुबई के रास्ते ताला हार्डवेयर व मीट का निर्यात थर्ड पार्टी नियम के तहत होता रहा है, जिस पर अब रोक लगी है। -ललित कुमार, विदेशी निर्यातक ट्रांसपोर्टर

विज्ञापन

50 लाख के मेवा-मसाले आना भी रुकेंगे
अपने शहर को पाकिस्तान के रास्ते अफगान व पाकिस्तान से कई प्रकार के मेवा व मसाले आते थे। अब तक ये माल दुबई के रास्ते ही आता था। इस व्यापार से जुड़े ऋषभ वार्ष्णेय बताते हैं कि अपने शहर को लाहौरी नमक के अलावा कई तरह की मेवा, हींग आदि माल आता था। रोक से बाजार में कीमतों में उछाल के संकेत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें