बुधवार की शाम तहसील सभागार में सभी राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं और संभावित दावेदारों के साथ एसडीएम महिमा राजपूत ने बैठक की। कहा कि आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में अब बगैर अनुमति के रैली नहीं निकाली जा सकेगी।
कहा कि मंच से कोई भी भड़काऊ भाषण अथवा जातिगत शब्दों का उपयोग न करें। राजनैतिक पोस्ट न डालें। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। डोरी लाल, गिर्राज शर्मा, कालीचरण शर्मा ,अमरीश कुमार, चोव सिंह वर्मा, रितेश शर्मा, संजीव कुमार, जेके, दिलीप कुमार मौजूद रहे।