फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पशुओं के चारे को रखे पुआल में लगी आग, हजारों का हुआ नुकसान

Thu, 17 Oct 2024 05:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दोपहर करीब दो बजे गांव महगवां में खेत में चारे के लिए रखे पुआल में आग लग गई। जिससे करीब 45 बीघे खेत का पुआल जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
गांव महगवां में आग बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पशुओं के चारे के लिए खेत में पुआल रखा हुआ था। अचानक पुआल में आग लग गई। जिससे 45 बीघे के खेत का पुआल जल गया। 

विज्ञापन


16 अक्टूबर की दोपहर करीब दो बजे गांव महगवां में खेत में चारे के लिए रखे पुआल में आग लग गई। यह देखकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए पुआल के मालिकों को जानकारी दी।
विज्ञापन


साथ ही आग बुझाने की कोशिश करते हुए अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मौके परा पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। इसमें राजेश, भागीरथ और दर्शन सिंह पुत्रगण रतीराम, मान सिंह पुत्र सोनपाल, साहब सिंह पुत्र मेघ सिंह के करीब 45 बीघे खेत का पुआल जलकर राख हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें