फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानी के लिए हरा व बीडीसी के लिए नीला होगा मतपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज होने के साथ ही शासन-प्रशासन भी पूरी तैयारी करने में लगा है। जिले में पंचायत चुनाव के लिए इस बार 82 लाख मतपत्र आए हैं। इनमें से प्रधानी के लिए हरा, बीडीसी यानी क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नीला व जिला पंचायत के लिए गुलाबी मतपत्र का प्रयोग होगा। ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव सफेद रंग के मतपत्र से होगा। सभी मतपत्र जिला प्रशासन ने ईवीएम वेयर हाउस में रखवा दिए हैं।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अप्रैल में प्रस्तावित हैं। फिलहाल जिले में सभी तैयारियों को पूर्ण करने का काम किया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि 27 मार्च को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा हो जाएगी। इसके बाद अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक चुनाव हो जाएंगे और अंतिम सप्ताह में परिणाम जारी हो जाएगा। आपत्तियों का निस्तारण किया जा चुका है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि चुनाव के लिए कुल 82 लाख मतपत्र आए हैं। हर मतदाता को चार मतपत्र दिए जाएंगे। हर प्रत्याशी को उसके पद के हिसाब से बैलेट के तय रंग के आधार पर चुनना होगा। इस चुनाव में सिर्फ मतपत्र ही मान्य होता है। ऐसे में चार पदों के हिसाब से 72 लाख बैलेट पेपरों की आवश्यकता है। 10 लाख रिजर्व में रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें