फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: धूमधाम से निकली बालाजी महाराज शोभायात्रा, लगाया छप्पन भोग, जगह-जगह हुए भंडारे

Fri, 18 Apr 2025 10:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दर्जनों झांकियां और बैंड-बाजे के साथ बालाजी महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह पर भंडारों का आयोजन किया गया। जगह-जगह दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामने शर्बत की प्याऊ, सब्जी-पूड़ी, चना-हलुआ और गुलदाने का प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
डोला को झंड़ी दिखाकर मेला का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि व कमेटी के लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकराबाद में मंदिर आदिनारायण से 18 अप्रैल को बालाजी महाराज की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इससे पहले बालाजी को छप्पन भोग लगाया गया। वहीं रास्ते में जगह-जगह भंडारों का आयोजन कर भक्तों ने प्रसाद वितरित किया।

विज्ञापन

 
मंदिर आदिनारायण में विराजमान बालाजी महाराज का जन्मोत्सव मनाते हुए मंदिर परिसर में सुबह हवन किया गया। दर्जनों झांकियां और बैंड-बाजे के साथ शाम पांच बजे मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ विजय यादव सहित मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने केसरिया झंडी दिखाकर किया। जीटी रोड, विजयगढ़ चौराहा होते हुए शोभायात्रा यात्रा श्रीबालाजी महाराज के डोला के साथ मुख्य बाजार पहुंची। यहां लोगों ने अपने मकान-दुकानों की छतों से शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं विजयगढ़ चौराहे लेकर बाजार में जगह-जगह दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामने शर्बत की प्याऊ, सब्जी-पूड़ी, चना-हलुआ और गुलदाने का प्रसाद वितरित किया। दिनेश राठी, पिंटू राणा, आशू वार्ष्णेय, महेश यादव, राहुल शर्मा, टिंकू राणा, महेश पाठक, डेनी पाठक, हृदयेश कुमार वार्ष्णेय, सोनू राणा, डाॅ. विवेक उपाध्याय, डाॅ. विवेक यादव मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें