फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid-Ul-Adha: ईदगाह में दो बार अदा होगी बकरीद की नमाज, शहर मुफ्ती ने किया नमाज के वक्त का ऐलान

Fri, 22 May 2026 05:53 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बकरीद पर नमाज ईदगाह में दो बार होगी। शहर मुफ्ती ने ईद की नमाज का समय भी घोषित कर दिया है। साथ ही अपील की है कि कुर्बानी के बाद जानवरों के अवशेष खुले में न फेंकें, बल्कि उसे बोरी में बंद कर नगर निगम की गाड़ियों में ही डालें।
विज्ञापन
बकरीद - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज ईदगाह में दो बार पढ़ी जाएगी। शहर मुफ्ती मोहम्मद खालिद हमीद ने नमाज के वक्त का ऐलान किया है। शहर मुफ्ती ने कहा कि नई ईदगाह में बकरीद की नमाज अलग-अलग समय पर दो बार अदा की जाएगी, जिससे अधिक से अधिक लोग आसानी से नमाज में शामिल हो सकें। यह त्योहार कुर्बानी, त्याग और इंसानियत का पैगाम देता है। उन्होंने लोगों से अमन, भाईचारे और साफ-सफाई के साथ त्योहार मनाने की अपील की। 

विज्ञापन


नमाज का वक्त

  • जामा मस्जिद ऊपरकोट में नमाज सुबह 6:00 बजे
  • नई ईदगाह में पहली जमात 6:15 बजे और दूसरी जमात सुबह 7:00 बजे
  • मस्जिद बू-अलीशाह में नमाज 6:30 बजे 

विज्ञापन

जानवरों के अवशेष खुले में न फेंकें : शहर मुफ्ती 
शहर मुफ्ती ने लोगों से अपील है कि कुर्बानी के बाद जानवरों के अवशेष खुले में न फेंकें, बल्कि उसे बोरी में बंद कर नगर निगम की गाड़ियों में ही डालें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें