फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़- मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या में जमानत खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा क्षेत्र में चार साल की मासूम संग दुष्कर्म के बाद उसकी पानी में डुबोकर हत्या के आरोपी की जमानत खारिज कर दी गई है। जमानत अर्जी एडीजे विशेष पॉक्सो न्यायालय से खारिज की गई है। बता दें कि इस घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने गोंडा में पुलिस पर पथराव कर दिया था और दो दिन तक पुलिस बेहद तनाव में रही थी।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार गोंडा क्षेत्र में 26 सितंबर 2021 की शाम बच्ची घर के दरवाजे पर मोहल्लों के बच्चों संग खेल रही थी। इसी बीच वह गायब हो गई। बाद में बच्ची का शव गांव के पास एक खेत में पानी के गड्ढे में उल्टा दबा हुआ मिला। पोस्टमार्टम में दुष्कर्म व हत्या की पुष्टि हुई। इस मामले में पुलिस ने तीसरे दिन गांव के ही विवाहित व एक बेटी के पिता आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार किया था। जांच में उजागर हुआ था कि उसकी पत्नी नाराज होकर बच्ची को लेकर चली गई। आरोपी नशे में बच्ची को खाने की वस्तु दिलाने के बहाने ले गया और दुष्कर्म के बाद पानी में डुबोकर हत्या कर दी। इस मामले में तभी से आरोपी जेल में है। न्यायालय ने आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें