फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: भ्रूण लिंग जांच के आरोपी डॉक्टर की जमानत खारिज, फरीदाबाद के चिकित्सक पर है आरोप

Fri, 28 Feb 2025 09:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

घटना 24 अप्रैल 2023 की है। हरियाणा के फरीदाबाद व गुरुग्राम की टीम ने एक गर्भवती महिला की मदद से इगलास के विजय अस्पताल व अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा।
विज्ञापन
जमानत अर्जी खारिज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के इगलास में दो वर्ष पहले अल्ट्रासाउंड सेंटर पर भ्रूण लिंग परीक्षण के आरोपों में फरीदाबाद के चिकित्सक की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज की गई है। यह जमानत अर्जी एडीजे प्रथम हरविंदर सिंह की अदालत से खारिज की गई है। 

विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अनुसार घटना 24 अप्रैल 2023 की है। हरियाणा के फरीदाबाद व गुरुग्राम की टीम ने एक गर्भवती महिला की मदद से इगलास के विजय अस्पताल व अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा। यहां अलीगढ़ प्रशासन की मदद भी ली गई। यहां मिले स्टाफ व कर्मचारियों ने बताया कि इस सेंटर का पांच वर्ष का पंजीकरण 2026 तक के लिए है। 

इसका संचालन फरीदाबाद के गोयल मार्केट बजरंग चौक अमर नगर के डाॅ.देवेंद्र गोयल कर रहे हैं। इस आधार पर मुकदमा दर्ज हुआ। इसी मुकदमे में डाॅ.देवेंद्र ने पहले अग्रिम जमानत अर्जी 2023 में दायर की, जिसे खारिज कर दिया गया था। अब फिर से अग्रिम जमानत अर्जी दायर की गई। इसे भी खारिज कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें