फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: 27 साल पुराने गैंगस्टर मामले में आरोपी को जमानत, मोबाइल चोरी के एक अन्य आरोपी को भी मिली बेल

Tue, 10 Nov 2026 11:01 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गोलू उर्फ सरफराज के खिलाफ सासनीगेट थाने में मोबाइल चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। अभियोजन के अनुसार, भुजपुरा की मदीना कॉलोनी में एक घर से दो मोबाइल और पड़ोस की महिला का एक मोबाइल चोरी हुआ था।
विज्ञापन
कोर्ट (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के सासनी गेट थाना क्षेत्र से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में अदालत ने दो आरोपियों को जमानत दे दी है। अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश तथा विशेष न्यायाधीश (गैंगस्टर एक्ट) संजय कुमार यादव प्रथम की अदालत ने 1997 के गैंगस्टर मामले में गवेन्द्र पाल सिंह को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। वहीं, एडीजे-6 आराधना कुशवाहा की अदालत ने मोबाइल चोरी के मुकदमे में गोलू उर्फ सरफराज की जमानत अर्जी स्वीकार कर ली है।

विज्ञापन


गवेन्द्र पाल सिंह के खिलाफ वर्ष 1997 में सासनीगेट थाने में गैंगस्टर एक्ट की धारा 2/3 के तहत केस दर्ज हुआ था। वह पहले जमानत पर था, लेकिन मुकदमे की पत्रावली आगरा से अलीगढ़ स्थानांतरित होने के बाद सुनवाई में लगातार गैरहाजिर रहा। इसके चलते उसके खिलाफ वारंट जारी हुए थे। आरोपी ने अदालत में पक्ष रखा कि उसे मुकदमे के अलीगढ़ स्थानांतरित होने की जानकारी नहीं मिल सकी थी और अधिवक्ता ने मुकदमा समाप्त होने की बात बताई थी। वह 30 अक्तूबर 2026 से जेल में बंद था। अदालत ने 50 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र और इतनी ही धनराशि की दो जमानतें दाखिल करने पर रिहाई का आदेश दिया।

दूसरे मामले में गोलू उर्फ सरफराज के खिलाफ सासनीगेट थाने में मोबाइल चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। अभियोजन के अनुसार, भुजपुरा की मदीना कॉलोनी में एक घर से दो मोबाइल और पड़ोस की महिला का एक मोबाइल चोरी हुआ था। आरोपी 11 अक्तूबर 2026 से जेल में बंद था। अदालत ने दोनों मामलों में जमानत के साथ निर्धारित शर्तों का पालन करने के निर्देश भी दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें