फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन प्रतियोगिता में संजय व हरेंद्र ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिट इंडिया मिशन के तहत माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। 45 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के शिक्षकों में संकट मोचन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मादक के संजय कुमार प्रथम स्थान पर रहे। बाबूलाल जैन इंटर कालेज के राजेश प्रकाश गुप्ता दूसरे, सरोज देवी इंटर कालेज गोरई के कुंवर पाल सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

45 वर्ष से कम आयु वर्ग में नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज के हरेंद्र यादव प्रथम, विक्रम सेवासदन इंटर कॉलेज के राशिद हुसैन दूसरे व नवाब सिंह चौहान ग्रामोदय इंटर कालेज काशीपुर के माधव तीसरे स्थान पर रहे। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर एडीआईओएस दीप्ति वार्ष्णेय, करुण प्रकाश, ईश्वरदास वर्मा, विजय कुमार, राजेश प्रकाश गुप्ता, जितेंद्र कुमार, विजेंद्र यादव, नीति सिंह, लीना कटारा, चंद्रभान मिश्रा, उमेश यादव, नवाब सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें