फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: झूमते-गाते हुए बप्पा को दी विदाई

Sat, 26 Sep 2026 02:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए जाते श्रद्धालु। - फोटो : samvad
विज्ञापन
गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ.. के जयकारे के साथ कहीं ढोल की थाप... कहीं डीजे पर गूंजते भजन... और बीच में फूलों से सजे रथ पर विराजमान गणपति बप्पा। इन नजारों के बीच शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी के मौके पर भगवान गणेश की प्रतिमाओं का धूमधाम से विसर्जन किया गया।
विज्ञापन



10 दिन तक घरों और पंडालों में विराजे गणपति की विदाई का समय आया तो श्रद्धालु भावुक हो उठे। बप्पा के जयकारों के साथ श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढ़े। युवाओं की टोलियां ढोल की थाप पर थिरकती नजर आईं।


महिलाएं और बच्चे भी हाथों में पूजा की थाली और भगवा ध्वज लेकर यात्रा में शामिल हुए। श्री गणेश महोत्सव में सेंटर प्वाइंट से श्री टीकाराम मंदिर, अचलताल से प्राचीन गणेश मंदिर, पक्की सराय से बिहारीजी मंदिर, श्री गणेश जन सेवा समिति ने चंपा मार्केट क्वार्सी से मूर्ति विसर्जन एवं काली माता की शोभायात्रा निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें