फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: मां संग सो रहे दुधमुंहे की बाल्टी में गिरकर मौत

Mon, 10 Jun 2019 08:19 AM IST
राजेश सैनी अमर उजाला ब्यूरो, अकराबाद (अलीगढ़)

सार

- रात में चारपाई से लुढ़ककर बगल में रखी खली भिगोई बाल्टी में गिरा था मुंह के बल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : dailystar.co.uk
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के गांव मानई में शनिवार की रात अपनी मां के साथ चारपाई पर सो रहा आठ माह का दुधमुंहा चारपाई के बगल में रखी बाल्टी में मुंह के बल गिर गया। काफी देर तक उसी में पड़ा रहने के कारण बच्चे की मौत हो गई।

विज्ञापन


इस बाल्टी में पशुओं के लिए खली भिगोकर रखी गई थी। रविवार सुबह आंख खुलने पर मां को जानकारी हुई तो आननफानन में बच्चे को डॉक्टर के पास ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। गांव मानई निवासी दिनेश कुमार यादव की पत्नी सरला देवी शनिवार की रात अपने आठ माह के बेटे कुलदीप को लेकर चारपाई पर सो रही थीं।

चारपाई के बगल में ही उन्होंने पशुओं के चारे के लिए खली पानी में भिगोकर रखी थी। रात में किसी समय दुधमुंहा कुलदीप चारपाई से लुढ़ककर नीचे रखी बाल्टी में मुंह के बल जा गिरा।
विज्ञापन

गहरी नींद में सो रही मां को इस बात की भनक तक न लगी।

रविवार सुबह सरला देवी की आंख खुली तो बच्चे को खली की बाल्टी में मुंह के बल गिरा देखकर उनके मुंह से चीख निकल गई। तत्काल ही उन्होंने बच्चे को बाल्टी से निकालकर अपने सीने से लगाया लेकिन कोई हरकत न होने पर वह जोर-जोर से रोने लगीं।

उनकी चीखपुकार सुनकर परिवार के अन्य लोग भागकर पहुंचे। बच्चे को बेहोश देखकर परिजन निजी चिकित्सक के पास ले गए जहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें