फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा साहब की विचारधारा सिर्फ बसपा में : मुनकाद अली

विज्ञापन
बसपा की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक में पूर्व सांसद बाबू मुनकाद अली व अन्य। - फोटो : samvad
विज्ञापन
बसपा के पूर्व राज्यसभा सांसद बाबू मुनकाद अली ने कहा है कि बाबा साहब ने अपना पूरा जीवन देश हित में लगा दिया। केवल बसपा ने ही बाबा साहब की विचारधारा को पूरी तरीके से अपनाया है।
विज्ञापन

वह शुक्रवार को खैर बाईपास स्थित बसपा कार्यालय पर मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि आज वोट के लालच में गैर बसपाई दल बाबा साहब की जयंती मना रहे है, जबकि बसपा ही सिर्फ बाबा साहब की विचारधारा को आगे ले जाने का काम कर रही है।

उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को कार्यकर्ता लखनऊ में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाएंगे। मुख्य मंडल प्रभारी अलीगढ़, लखनऊ मंडल सूरज सिंह ने जयंती कार्यक्रम को अभूतपूर्व मनाने का बात कही। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह, हितेंद्र कुमार बंटी उपाध्याय, विजेंद्र सिंह विक्रम, अनिल बघेल, मुनीश अहमद गाजी, हेमेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें