फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: संदिग्ध परिस्थितियों में बीए की छात्रा ने कमरे में फंदे से लटक कर की आत्महत्या, परिवार में छाया मातम

Mon, 04 May 2026 10:32 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रात जब सभी लोग घर पर मौजूद थे, तभी मुस्कान अपने कमरे में गई और आत्मघाती कदम उठा लिया। काफी देर तक हलचल न होने पर जब परिजनों ने देखा, तो उनके होश उड़ गए। 
विज्ञापन
आत्महत्या (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना देहली गेट क्षेत्र के नगला मसानी इलाके में 3 मई रात बीए की छात्रा मुस्कान (22) ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर के कमरे में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


मृतका के पिता रवि शंकर एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। परिजनों के अनुसार, 3 मई रात जब सभी लोग घर पर मौजूद थे, तभी मुस्कान अपने कमरे में गई और आत्मघाती कदम उठा लिया। काफी देर तक हलचल न होने पर जब परिजनों ने देखा, तो उनके होश उड़ गए। 

आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ प्रथम नरेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें