श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय में बीए व बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए मेरिट कट ऑफ जारी कर दी गई है। बीए में 640 व बीएससी में 180 सीटों पर आरक्षण के हिसाब से प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए अलग से कट ऑफ जारी की गई है।
बीए प्रथम वर्ष का सामान्य वर्ग का कट ऑफ 140.50 से 100.20, ईडब्ल्यूएस वर्ग का कट ऑफ 99.70 से 87.20, दिव्यांग वर्ग का कट ऑफ 90.62 से 72.83, पिछड़ा वर्ग का कट ऑफ 100.12 से 90.17, दिव्यांग वर्ग (पिछड़ा) का कट ऑफ 93.55, अनुसूचित जाति वर्ग का कट ऑफ 100.03 से 84.05 तक गया है। बीएससी प्रथम वर्ष के सामान्य वर्ग का कट ऑफ 135.50 से 106.80, ईडब्ल्यूएस वर्ग का कट ऑफ 106.70, दिव्यांग वर्ग का कट ऑफ 90.62 से 72.83, पिछड़ा वर्ग का कट ऑफ 106.68 से 100.13, दिव्यांग वर्ग (पिछड़ा) का कट ऑफ 94.15 से 91.42, अनुसूचित जाति वर्ग का कट ऑफ 106.70 से 93.97 तक गया है। इस संबंध में प्राचार्या डॉ. शर्मिला शर्मा ने बताया कि प्रवेश प्रथम सूची के लिए 10 से 13 अगस्त तक सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक होंगे।