बी.एड. चतुर्थ सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा और यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को देखते हुए बी.एड. चतुर्थ सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षाओं को हटाकर नई तारीखों में कराए जाएंगे।
अलीगढ़ के राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय ने बी.एड. चतुर्थ सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथियों में महत्वपूर्ण संशोधन करते हुए नया कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह निर्णय उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा और बी.एड. प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथियों के टकराव को देखते हुए छात्रहित में लिया गया है।
विज्ञापन
नई अधिसूचना के अनुसार, 8 जून की परीक्षा अब 11 जून, 9 जून की परीक्षा 12 जून तथा 10 जून की परीक्षा 13 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। संशोधित कार्यक्रम के अंतर्गत अलीगढ़, एटा, हाथरस और कासगंज जनपदों के दर्जनों संबद्ध महाविद्यालयों को शामिल किया गया है।