फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादों में रहता है बी दास कपाउंड और पूजा शकुन

सार

अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडेय व प्रवक्ता अशोक पांडेय पर कभी कोरोना के दौर में तब्लीगी जमात को लेकर बयान देना तो कभी गांधी के पुतले को गोली मारना सुर्खियों में रहा। भेजे जाएंगे नोटिस, जमानत निरस्तीकरण का होगा प्रयास एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत कहते हैं कि इस मामले पर नजर रखी जा रही है। पूजा शकुन द्वारा फिर से जमानत की शर्तों का उल्लंघन किया गया है।
विज्ञापन
गुलजार अहमद - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांधीपार्क क्षेत्र के बी-दास कंपाउंड में रहने वाली अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडेय का विवादों से पुराना नाता है। अक्सर किसी न किसी मुद्दे पर विवादित बयान या घटनाक्रम की वजह से वे सुर्खियों में रहती हैं और उनके खिलाफ मुकदमे तक दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित भागवत कथा के आयोजन में शामिल होने आए जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर नरसिंहानंद गिरी एएमयू को लेकर विवादित बयान देकर गए। जिसे लेकर पुलिस ने फिर एक मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें पूजा शकुन व उनके पति अशोक पांडेय को भी नामजद किया है। अब इस मामले में पुलिस ने विवेचना भी शुरू कर दी है।
अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडेय व प्रवक्ता अशोक पांडेय पर कभी कोरोना के दौर में तब्लीगी जमात को लेकर बयान देना तो कभी गांधी के पुतले को गोली मारना सुर्खियों में रहा। गांधी के पुतले को गोली मारने की घटना में तो पुलिस ने उन्हें नोएडा से गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन

इसके बाद जून में कानपुर कांड के बाद उन्होंने जुमे की नमाज को लेकर विवादित बयान दिया, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। उनकी जमानत निरस्तीकरण अर्जी दायर की थी जिसे 31 अगस्त को सत्र न्यायालय ने निरस्त कर दिया।
भेजे जाएंगे नोटिस, जमानत निरस्तीकरण का होगा प्रयास
एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत कहते हैं कि इस मामले पर नजर रखी जा रही है। यह मुकदमा 7 वर्ष से कम सजा की धारा का है। इसलिए इस मामले में तीनों नामजदों को नोटिस भेजे जाएंगे। पूजा शकुन द्वारा फिर से जमानत की शर्तों का उल्लंघन किया गया है। इसलिए उनकी जमानत निरस्त कराने के लिए अदालत में अर्जी दायर की जाएगी।
मुकदमा गलत, आयोजन के मंच से नहीं हुआ गलत: अशोक पांडेय
अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता अशोक पांडेय ने कहा है कि हमारे आयोजन में कुछ गलत नहीं हुआ और न यहां निषेधाज्ञा का उल्लंघन हुआ। यह चार परिवारों ने निजी कैंपस में आयोजन किया। जिसमें किसी तरह का कोई विवादित बयान नहीं दिया गया, जबकि आयोजन से बाहर मीडिया कर्मियों से पूछे गए सवाल पर यह बयान दिया है। जिसे तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। प्रदेश सरकार मदरसों की जांच करा रही है। उसी क्रम में बयान भी सही है। जो अब तक एएमयू में होता आया है। वह सभी को पता है।
विज्ञापन

ये खास तथ्य
वर्ष 2019 से अब तक पांच मुकदमे दर्ज हो चुके हैं पूजा शकुन दंपती पर
पिछले दिनों जुमे की नमाज को लेकर विवादित बयान में बटोरी थी सुर्खियां
इसी 31 अगस्त को पुलिस की जमानत निरस्तीकरण अर्जी भी हुई खारिज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें