फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उस्मानपाड़ा में बाइक सवारों ने की फायरिंग, दो जख्मी

सार

महानगर के कोतवाली क्षेत्र के उस्मानपाड़ा हबीब पेंटर वाली गली में सोमवार देर रात एक दुकान के सामने से गुजर रहे युवकों पर बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी।घटना क्यों व किसने की यह जांच में ही सामने होगा।एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत ने बताया कि मामले में जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
गोली से घायल नाजिम निवासी उस्मान पाड़ा मलखान सिंह जिला अस्पताल में उपचार कराते। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महानगर के कोतवाली क्षेत्र के उस्मानपाड़ा हबीब पेंटर वाली गली में सोमवार देर रात एक दुकान के सामने से गुजर रहे युवकों पर बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में गोली लगने से दो युवक जख्मी हुए हैं। जिनमें से एक के पैर में तीन व एक अन्य के पैर में एक गोली लगी है। दोनों को जेएन मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है। देर रात सीओ प्रथम की अगुवाई में पुलिस टीम घटना के कारण व आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास में जुटी थी।
विज्ञापन

बताया गया है कि इलाके में ही रहने वाले मूर्ति पॉलिश कारीगर नदीम व डाई कारीगर नसीर खाना खाने के बाद टहलने निकले थे। वे गली के मोड़ पर दुकान के सामने से निकल रहे थे। तभी बाइक पर तीन युवक वहां से जाते समय बेवजह फायरिंग करते हुए चले गए। इस फायरिंग में दोनों के पैरों में गोली लगीं और फायरिंग से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। तत्काल दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से पुलिस उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची।
इधर, मौके पर सीओ प्रथम अशोक कुमार सिंह सहित कोतवाली व देहली गेट पुलिस भी पहुंच गई। मामले में जांच करते हुए पुलिस आसपास के सीसीटीवी तलाश रही थी। देर रात पुलिस ने बताया कि अभी मामले में जांच की जा रही है। घटना क्यों व किसने की यह जांच में ही सामने होगा। इधर, परिवार की ओर से देर रात तक तहरीर का भी इंतजार था। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत ने बताया कि मामले में जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें