प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आपत्तियां मांगी गई थीं। निर्धारित अवधि में कुल आठ आपत्तियां प्राप्त हुईं, जिनका विषय विशेषज्ञों और गठित समिति ने परीक्षण किया। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम तैयार किया गया है, जो आज जारी होगा।
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए बीकॉम, एमएससी (एग्रोनॉमी) और एलएलएम प्रवेश परीक्षा की मेरिट सूची 20 जुलाई को जारी करेगा। प्रारंभिक उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार कर प्रवेश परीक्षा का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आपत्तियां मांगी गई थीं। निर्धारित अवधि में कुल आठ आपत्तियां प्राप्त हुईं, जिनका विषय विशेषज्ञों और गठित समिति ने परीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम तैयार किया गया है। मेरिट सूची जारी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय की ओर से जारी समय-सारिणी के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय पर प्रवेश संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने की अपील की है।