फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की शिक्षिका ने देशभर के बच्चों को पढ़ाया पाठ

विज्ञापन
सहायक शिक्षिका अंकिता। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
विष्णुपुरी गृह निर्माण कन्या हाईस्कूल की दिव्यांग शिक्षिका ने जिला ही नहीं, बल्कि देश में अपना नाम रोशन किया है। जी हां, एक साधारण से विद्यालय की दिव्यांग शिक्षिका ने लॉकडाउन की विषम परिस्थितियों में साहस कर बच्चों को पढ़ाने के लिए एक वीडियो तैयार किया। यह वीडियो शासन को अच्छा लगा तो टेलीविजन पर मंगलवार को प्रसारित किया गया। देशभर में टीवी के माध्यम से कक्षा नौ के बच्चों ने गृह विज्ञान विषय के गृह परिचर्या अध्याय की पढ़ाई इसी वीडियो से की। उनकी उपलब्धि से प्रधानाचार्या व जिला स्तरीय अधिकारियों ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

विष्णुपुरी बेला मार्ग पर विष्णुपुरी गृह निर्माण समिति कन्या हाईस्कूल में सहायक अध्यापिका के तौर पर अंकिता उपाध्याय तैनात हैं। अंकिता गृह विज्ञान पढ़ाती हैं। वह शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं। लॉकडाउन में बच्चों को पढ़ाने के लिए उन्होंने वीडियो बनाई थी। चैनल पर चलाने के लिए शासन ने शिक्षकों से वीडियो प्रजेंटेशन बनाने का आह्वान किया था। अंकिता ने भी अपना योगदान देने के लिए अपनी वीडियो जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से शासन को भेजी। शासन ने इसे नियमित पढ़ाई करा रहे चैनल पर मंगलवार को चलवाई है। इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्या डॉ. शशि कुमारी, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, डॉ. संजय सिंह ने बधाइयां प्रेषित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अंकिता ने इसका श्रेय विद्यालय प्रबंधन को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें