फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों से बोले आजम, लखनऊ आइए

Sun, 25 Sep 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
छात्रों से बोले आजम, लखनऊ आइए - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 प्रदेश सरकार के कद्दावर कबीना मंत्री आजम खां ने एएमयू छात्र नेताओं से कहा है कि लखनऊ आइए..। छात्र नेता एएमयू छात्र संघ चुनाव और दूसरी समस्याओं को लेकर रविवार देर रात आजम खां से मिलने हबीब गार्डन पहुंचे थे।
विज्ञापन

कबीना मंत्री देर रात बाया कार रामपुर से अलीगढ़ आये थे क्याेंकि उनको यहां पर सपा के प्रदेश सचिव मुजाहिद किदवई की बेटी आजरा की शादी में शामिल होना था। शादी समारोह में शिरकत करने के बाद वह दिल्ली रवाना हो गये।
इस दौरान सपा के कई वरिष्ठ नेता और आला अफसर समारोह में मौजूद रहे। छात्र नेता अब्दुल कादिर जिलानी सहित कुछ अन्य छात्र कबीना मंत्री से मिलने शादी समारोह में पहुंचे थे। जहां कुछ मिनट तक आजम खां ने उनसे बात की।
विज्ञापन

इस दौरान सपा नेता सलमान शाहिद, सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद सविता, सीडीओ डीएस सचान, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें