फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख परिवारों पर है ‘आयुष्मान भारत’ का हाथ, ग्रामीण क्षेत्रोें में लाभार्थियों की संख्या अधिक

Mon, 29 Oct 2018 02:02 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
Ayushman Bharat letter distribution officer - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जिले में तीन लाख परिवार आते हैं। अब तक 27 मरीजों का बेहतर इलाज नि:शुल्क हो चुका है। जिले में 18 अस्पताल इस योजना के तहत शामिल है जिसमें मरीज पांच लाख रुपये तक का नि:शुल्क इलाज करा सकता है।
विज्ञापन


आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले में एएमयू के जेएन मेडिकल कालेज सहित पांच सरकारी, एक ट्रस्ट और 12 निजी नर्सिंग होम शामिल हैं, जिसमें मरीज भर्ती होकर अपना बेहतर इलाज करा सकते हैं। इस योजना में अलीगढ़ जिले के तीन लाख परिवारों के  करीब 15 लाख लोग शामिल हैं।

ग्रामीण क्षेत्रोें में लाभार्थियों की संख्या अधिक है। ग्रामीण इलाके में 1 लाख 48 हजार 436 परिवार शामिल हैं तो शहरी क्षेत्र के 84 हजार 77 परिवार शामिल हैं। सीएमओ डॉ. एमएल अग्रवाल कहते हैं कि इस योजना में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को वह उपचार हासिल हो पाता है जो ज्यादा पैसा खर्च करके व्यक्ति हासिल कर पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही सुपर स्पेशियलिटी स्तर के उपचार की सुविधा मिलती है।केंद्र सरकार की इस योजना से कमजोर आर्थिक वर्ग के लोगों को बेहद लाभ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें