फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना वर्ष गांठ : चार वर्षों में 58,740 लोगों को मिला नि:शुल्क इलाज

सार

इस दौरान मलखान सिंह जिला चिकित्सालय के सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष विजया देवी व सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने सात लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने पर पांच आयुष्मान मित्र, सीएमएस डॉ. ईश्वर देवी बत्रा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंडौस व अतरौली के चिकित्सा अधीक्षक एवं मिथराज हॉस्पिटल के डॉ. राजेंद्र वार्ष्णेय व जीवन ज्योति हॉस्पिटल के डॉ. कृतिका को प्रशस्ति पत्र दिए।इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 सितंबर 2018 को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की शुरुआत की थी। इसके अंतर्गत प्रति परिवार पांच लाख तक का मुफ्त इलाज प्रतिवर्ष कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना ने चार साल पूर्ण कर लिए हैं। यह योजना हर गरीबों के लिए मददगार साबित बन रही है। शुक्रवार को इस योजना को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मलखान सिंह जिला चिकित्सालय के सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष विजया देवी व सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने सात लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने पर पांच आयुष्मान मित्र, सीएमएस डॉ. ईश्वर देवी बत्रा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंडौस व अतरौली के चिकित्सा अधीक्षक एवं मिथराज हॉस्पिटल के डॉ. राजेंद्र वार्ष्णेय व जीवन ज्योति हॉस्पिटल के डॉ. कृतिका को प्रशस्ति पत्र दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 सितंबर 2018 को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की शुरुआत की थी। इसके अंतर्गत प्रति परिवार पांच लाख तक का मुफ्त इलाज प्रतिवर्ष कराया जा सकता है। जिले में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अब तक 58,740 लाभार्थियों ने लाभ लिया है। इसमें से 57,865 लाभार्थियों ने निजी चिकित्सालय में व 875 लाभार्थियों ने सरकारी चिकित्सालयों में अपना इलाज कराया है। नोडल अधिकारी डॉ. दुर्गेश कुमार बताया कि जिले के 2.73 लाख परिवार आच्छादित है, जिसमें से इन परिवार के करीब 3.30 लाख सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। आयोजन के दौरान नोडल अधिकारी डॉ एमके माथुर, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशु सक्सेना, डॉ. हिरा शिराज एवं डिस्ट्रिक्ट ग्रीवेंस मैनेजर आकाश गौड़ व प्रवेश कुमार और लाभार्थीगण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें