अतरौली के गांव मूड़ा खेड़ा का एक चार वर्षीय बालक हर्ष रास्ता भटककर दिल्ली पहुंच गया। शीलमपुर दिल्ली में ऑटो टेंपो चालक जहीर खां को यह बालक मिल गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी सूचना दी।
एक बालक रास्ता भूल गया। बालक एक ऑटो चालक को मिल गया। उसने बालक के साथ वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो में बालक को पहचान कर परिजन उसे लेकर आए।
विज्ञापन
अतरौली के गांव मूड़ा खेड़ा का एक चार वर्षीय बालक हर्ष रास्ता भटककर दिल्ली पहुंच गया। शीलमपुर दिल्ली में ऑटो टेंपो चालक जहीर खां को यह बालक मिल गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी सूचना दी।
हर्ष के परिजन भी दिल्ली में शीलमपुर इलाके में रहते है। सोमवार को गायब हुए बालक को परिजन खोज रहे थे। ऑटो चालक ने द्वारा वायरल की गई वीडियो के आधार पर परिजन उसके पास पहुंच गए और बालक उन्हें सकुशल मिल गया।