अमोद व भतीजा सनी बाइक से गांव से रतिभानपुर जा रहे थे। गांव अमृतपुर के निकट दोनों बाइक खड़ी कर सड़क किनारे लघुशंका कर रहे थे। तभी एटा की ओर से तेज गति से आ रहे ऑटो ने दोनों को टक्कर मार दी।
दो बाइक सवार अपनी बाइकों को खड़ा कर लघुशंका करने लगे। तेज रफ्तार ऑटो ने बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में एक घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
सिकंदराराऊ के गांव जिमिसपुर निवासी सत्यपाल सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने कहा है कि 18 मार्च की रात्रि करीब आठ बजे उनका पुत्र अमोद कुमार व भतीजा सनी कुमार पुत्र नरेंद्र कुमार बाइक से गांव से रतिभानपुर जा रहे थे।
गांव अमृतपुर के निकट दोनों बाइक खड़ी कर सड़क किनारे लघुशंका कर रहे थे। तभी एटा की ओर से तेज गति से आ रहे ऑटो ने दोनों को टक्कर मार दी। अमोद को परिजन उपचार के लिए नोएडा ले गए, जहां 19 मार्च को उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घायल सनी का उपचार प्राइवेट अस्पताल में जारी है। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने कहा की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।