फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepawali: धूमधाम से आज मनेगी दिवाली, शुभ योग में होगा गणेश-लक्ष्मी का पूजन, यह है पूजा का शुभ मुहूर्त

Mon, 20 Oct 2025 11:44 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

20 अक्तूबर को 02 घंटे 24 मिनट का प्रदोष काल है। जिसमें किसी भी प्रकार की पूजा- पाठ करना अत्यंत शुभ माना जाएगा। इसके बाद पड़वा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
लक्ष्मी पूजन - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली आज धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। सुख-समृद्धि के प्रतीक मां लक्ष्मी और विघ्न विनाशक भगवान श्री गणेश का पूजन होगा। घरों व प्रतिष्ठानों में विशेष पूजा अर्चना होगी। दीपोत्सव के लिए घर, दुकान एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर रंग-बिरंगी रोशनी की गई है। 

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य पंडित हृदयरंजन शर्मा ने बताया कि कार्तिक कृष्णपक्ष चतुर्दशी तिथि 20 अक्तूबर को दोपहर 03:45 बजे तक श्री महालक्ष्मी का पूजन मान्य रहेगा। अमावस्या तिथि प्रारंभ होने से दीपावली हस्त नक्षत्र रात्रि 8:17 बजे तक रहेगा। इसके उपरांत चित्रा नक्षत्र पूरी रात्रि तक रहेगा। 

20 अक्तूबर को 02 घंटे 24 मिनट का प्रदोष काल है। जिसमें किसी भी प्रकार की पूजा- पाठ करना अत्यंत शुभ माना जाएगा। इसके बाद पड़वा शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि गोवर्धन पूजा 22 अक्तूबर और भाई दूज 23 अक्तूबर को मनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें