फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल अलीगढ़ के तीन स्कूलों में होगी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा

Sat, 19 Nov 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2016 अलीगढ़ के तीन स्कूलों में 20 नवंबर को होगी। रामघाट रोड के ब्रिलियेंट पब्लिक स्कूल, विजडम पब्लिक स्कूल और आईआईएमटी कॉलेज में सुबह 10 बजे से परीक्ष्‍ाा शुरू होगी।
विज्ञापन


इस बार परीक्षा का समय डेढ घंटे रखा गया है यानि कि परीक्षा दस बजे से शुरू होकर  साढ़े 11 बजे तक चलेगी।  इस बार अलीगढ़ और हाथरस से 2200 से अधिक विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था। इस बार फार्म ऑनलाइन भरे गए थे, इसलिए एडमिट कार्ड भी ई-मेल पर ही भेजे गए हैं।

परीक्षार्थियों को अगर किसी भी तरह की समस्या आती है या कोई शंका हो तो वे अमर उजाला फाउंडेशन के नोएडा कार्यालय में फोन नंबर. 0120-4649136 और 0120-4694138 पर संपर्क कर सकते हैं। यह परीक्षा केवल वही विद्यार्थी दे सकते हैं, जो इस समय 9वीं से 12वीं तक पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


इस बार अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में एक लाख से अधिक विद्यार्थियों ने ऑन.लाइन आवेदन किया था। सबके एडमिट कार्ड ई.मेल से भेजे गए हैं। विद्यार्थियों को इस बार परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचना होगा। एडमिट कार्ड में कोई भी दिक्कत हो  गलत फोटो लग गया हो तो घबराएं नहीं,  अपने स्कूल का फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाएं और परीक्षा दें।

जिन सेंटरों में दृष्टिहीन विद्यार्थियों ने ऑन लाइन फार्म भरे हैंए वे अपने साथ राइटर लेकर आएं। राइटर उनसे एक कक्षा नीचे का होना चाहिए। राइटर अपने स्कूल का पहचान पत्र साथ लेकर आएं।

जिन विद्यार्थियों को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2016 के एडमिट कार्ड ई-मेल से डाउनलोड करने में परेशानी आ रही है, वे इस लिंक http://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2016  पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सबसे पहले इस लिंक को गूगल में डालें।

अब आपके सामने अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2016 खुलेगा और उसके नीचे डाउनलोड एडमिट कार्ड लिखा आएगा। उसके नीचे दो खाने बने हैं, पहले में ई-मेल आईडी डालने को कहा गया है और दूसरे में मोबाइल नंबर जो आपने फार्म डाला था डालें। आप दोनों में से कोई भी एक चीज डालकर नीचे सम्मिट बटन पर क्लिक करें। उसके नीचे डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें लिखा आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें