फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को रामघाट रोड की शंकर विहार कॉलोनी स्थित ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में होगी। इस परीक्षा में 767 अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिन्होंने अपना पंजीकरण कराया था। परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू होकर 12:30 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा हर साल होती है। कोरोना काल में यह परीक्षा नहीं हो पाई थी। छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र उनके ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर भेजे जा चुके हैं।
परीक्षा केंद्र के व्यवस्थापक और स्कूल के प्रधानाचार्य श्याम कुंतैल ने बताया कि परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी हैं। कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है। अभ्यर्थी अपनी बुद्धिमता का प्रयोग करके इस परीक्षा में सफलता हासिल करें, यह उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।
विज्ञापन

कोविड हेल्प डेस्क
परीक्षा केंद्र के सह व्यवस्थापक डॉ. चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थियों के हाथों को सैनिटाइज करने के बाद उन्हें कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए 15 वालंटियर्स लगाए गए हैं। मार्गदर्शन के लिए अतिरिक्त शिक्षकों की तैनाती की गई है। परीक्षा सुचारू रुप से हो सके। इसके लिए फ्लोर इंचार्ज की तैनाती की गई है।
ऐसे पहुंचें स्कूल
- बस स्टैंड या रेलवे स्टेशन की तरफ से आने वाले अभ्यर्थी को दुबे पड़ाव स्थित मीनाक्षी पुल से होते हुए क्वार्सी चौराहा पहुंचना है, जो रामघाट रोड कहलाता है। इस चौराहे से अतरौली की तरफ करीब आठ सौ मीटर चलना होगा। दाहिने हाथ पर गीतांजलि नर्सिंग होम, आरती मार्बल का शोरूम है। उसी के बराबर रास्ता है, जो शंकर विहार कॉलोनी में जाता है, जहां ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल है।
-अतरौली की तरफ से आने वाले अभ्यर्थी रामघाट रोड स्थित 38वीं पीएसी वाहिनी से कुछ मीटर चलेंगे तो बायीं ओर गीतांजलि नर्सिंग होम, आरती मार्बल का शोरूम है। उसी के बराबर रास्ता है, जो शंकर विहार कॉलोनी में जाता है, जहां ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें