फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रामघाट रोड पर स्टांप कंक्रीट तकनीक से बन रहे आकर्षक फुटपाथ

विज्ञापन
रामघाट रोड पर स्टांप कांक्रीट तकनीकी से बन रहा फुटपाथ। - फोटो : samvad
विज्ञापन
सीएम ग्रिड के तहत रामघाट रोड और रमेश विहार सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य में तेजी आ गई है। रामघाट रोड पर पहली बार स्टांप कंक्रीट तकनीक से आकर्षक और टिकाऊ फुटपाथ बनाए जा रहे हैं। नगर आयुक्त ने दोनों परियोजनाओं का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता परखी और तय समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने क्वार्सी चौराहे से मीनाक्षी पुल तक पैदल भ्रमण कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया और कार्यदायी संस्था को अतिरिक्त संसाधन व श्रमिक लगाकर समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए।



नगर आयुक्त ने बताया कि रमेश विहार सीएम ग्रिड सड़क का निर्माण 15 जुलाई तक और रामघाट रोड का कार्य 20 जुलाई तक पूरा कर जनता को समर्पित करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि करीब 17.47 करोड़ रुपये की लागत से मीनाक्षी पुल से क्वार्सी थाना तक 2.65 किलोमीटर लंबी रामघाट रोड का निर्माण किया जा रहा है। इसी तरह करीब 19.05 करोड़ रुपये की लागत से स्वर्ण जयंती नगर चौराहे से रमेश विहार तक सड़क का निर्माण भी अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें