जिला अस्पताल की ओपीडी में कुछ लोग एक बच्चे को दिखाने के लिए पहुंचे। दिखाने वाले मरीजों की भीड़ अधिक थी। इस बीच बच्चे के परिजन अपने मरीज को जल्दी देखने के लिए चिकित्सकों से कहने लगे। चिकित्सक के मुताबिक बच्चे को ठीक तरह से देखने के बाद भी बच्चे के साथ आए आधा दर्जन लोगों ने उनके साथ में अभद्रता की।
शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी में 18 मार्च को हंगामा खड़ा हो गया। आरोप है कि बच्चे को दिखाने पहुंचे तीमारदारों ने चिकित्सक से अभद्रता कर दी। परिसर में हंगामा देख चिकित्सक एकत्रित हो गई। लोगों ने समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में 18 मार्च की दोपहर को कुछ लोग एक बच्चे को दिखाने के लिए पहुंचे। दिखाने वाले मरीजों की भीड़ अधिक थी। इस बीच बच्चे के परिजन अपने मरीज को जल्दी देखने के लिए चिकित्सकों से कहने लगे। चिकित्सक के मुताबिक बच्चे को ठीक तरह से देखने के बाद भी बच्चे के साथ आए आधा दर्जन लोगों ने उनके साथ में अभद्रता की। तीमारदारों में महिला भी शामिल भी थी।
कहासुनी से शुरू हुए मामले ने तूल पकड़ लिया। अस्पताल में हंगामा हो गया। शोर-गुल सुनकर अन्य चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी अपने-अपने कक्ष से बाहर आए। जब चिकित्सक व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने हंगामा कर रहे मरीज के तीमारदारों को समझा-बुझाकर शांत कराया। तब कहीं जाकर हंगामा और शोर-गुल शांत हुआ। चिकित्सक द्वारा अभद्रता किए जाने को लेकर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से शिकायत की है।