इगलास के गांव हस्तपुर में पाइप लाइन डलवा रहे ठेकेदार द्वारा चौथ न देने पर नामजद लोगों ने उनको पीटकर घायल कर दिया। जान से मारने की नीयत से फायर करने का भी आरोप है। नगला संतोषी निवासी ठेकेदार हरीश कुमार भारंगर ने थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ठेकेदार हरीश कुमार का कहना है कि वह हस्तपुर में पाइप लाइन बिछवा रहा है। आरोप है कि गांव के ही अवनेश ठकुरैला ने उससे चौथ में 10 हजार रुपये मांगे। 21 जुलाई की शाम चार बजे वह अपने गांव जा रहा था तभी अवनेश ठकुरैला, लालू उर्फ राहुल एवं धीरज निवासीगण गांव बिचौला तथा दो अन्य लोगों ने रास्ते में उसको कार से कुचलने का प्रयास किया। इसके बाद कार से उतरकर लाठी-डंडों से पिटाई की और जान से मारने की नीयत से उसको निशाना बनाकर फायर भी किया। किसी तरह वह बाल-बाल बच गया। कोतवाल राजीव वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।