फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ग्रामीणों की पिटाई से टूटी हमलावरों की टांग, मुख्य आरोपी अभी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुसिकरन गांव में जीतू चौहान को गोली मारने की घटना के बाद ग्रामीणों के गुस्से के शिकार हुए दोनों आरोपियों के पैर की हड्डी टूट गई है। दोनों का पुलिस की निगरानी में उपचार चल रहा है। इस मामले में फरार मुख्य आरोपी अभी पुलिस के हाथ नहीं आया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह जीतू की पत्नी अंजू देवी और खानदानी रिश्ते की ननद रेखा के बीच हंसी मजाक कहासुनी में बदल गई थी। रेखा ने अंजू पर बेइज्जत करने का आरोप लगाते हुए परिजनों से शिकायत की। इसी के चलते रेखा के भाई धर्मेंद्र ने जीतू चौहान को गोली मार दी और फरार हो गया। उसके दो साथियों हरदुआगंज निवासी आदर्श जादौन निवासी मोहल्ला जहांगीरा व लखन यादव निवासी अहीरपाड़ा को ग्रामीणों ने दबोच लिया और पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया था। इनकी बाइक भी फूंक दी थी। एक्सरे में इन दोनों के पैर की हड्डी टूटने की बात सामने आई है। गोली लगने से घायल हुए जीतू चौहान का क्वार्सी स्थित निजी अस्पताल में सोमवार देर रात ऑपरेशन कर उनके पेट में फंसी गोली निकाल दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें