फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: देवी प्रतिमा को खंडित कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना रोरावर क्षेत्र के गांव अमरपुर कोंडला में अराजक तत्वों ने पथवारी मंदिर में लगी मां दुर्गा की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। मंगलवार सुबह मंदिर पहुंचे ग्रामीण इसे देख भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस के रिपोर्ट दर्ज करने और आरोपियों की तलाश कर कार्रवाई करने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

गांव अमरपुर कोंडला से बाहर की ओर जंगल में पथवारी मंदिर बना हुआ है और इसमें मां दुर्गा की प्रतिमा लगी हुई है। इसे सोमवार रात में किसी समय अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। मंगलवार सुबह इसकी सूचना पर ग्रामीण वहां पहुंच गए। प्रतिमा क्षतिग्रस्त देख ग्रामीण भड़क गए और हगामा करने लगे। सूचना पर रोरावर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार और सीओ अभयकुमार पांडे्य पुलिस बल के साथ पहुंच गए। करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद पुलिस ने गांव के मनोज कुमार से घटना के संबंध में तहरीर ली और अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। सीओ प्रथम अभय पांडेय ने बताया कि घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। जांच और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें