फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवध-असम एक्सप्रेस में डिप्टी सीआईटी पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अवध-असम एक्सप्रेस में बृहस्पतिवार को टिकट मांगने पर फफूंद स्टेशन के पास दो यात्रियों ने टूंडला के डिप्टी सीआईटी पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले वह घायल हो गए। दोनों आरोपियों को जीआरपी ने दबोच लिया। इस प्रकरण को लेकर रेलवे स्टाफ ने अलीगढ़ आकर डीआरएम प्रयागराज से मुलाकात की और सुरक्षा के साथ दोषियों पर कठोर कार्रवाई कराने की मांग की। डीआरएम ने उन्हें भरपूर मदद के साथ ही कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

टूंडला के डिप्टी सीआईटी प्रमोद कुमार अपने साथी विनोद कुमार के साथ अवध-असम एक्सप्रेस में सुबह छह बजे चेकिंग कर रहे थे। आरोप है कि तभी दो यात्री, जो नेपाल के रहने वाले थे, के पास टिकट नहीं मिले, जब जुर्माना मांगा तो दोनों डिप्टी सीआईटी प्रमोद कुमार पर हमलावर हो गए और मारपीट करने के साथ ही पेंसिल से सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। किसी तरह विनोद कुमार ने दूसरे यात्रियों की मदद से प्रमोद कुमार बचाया और दोनों हमलावरों को जीआरपी टूंडला की मदद से दबोच लिया। इस मामले में पीड़ित ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, सीआईटी टूंडला एमएल मीणा के नेतृत्व में तमाम टीटीई अलीगढ़ आ पहुंचे और निरीक्षण कर रहे डीआरएम प्रयागराज मोहित चंद्रा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रकरण की जानकारी देते हुए दोषियों पर कठोर कार्रवाई कराने और चेकिंग के दौरान सुरक्षा दिलाने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें